मैंने कितनी कोशिश की है
कि बाँध दूं पैर इन शब्दो के
कस के बाँध दूं
कि हिल भी न पाये ये
न भाग पाये मुझसे दूर
मैंने कितनी कोशिश की है
कि क़ैद कर लू
इन्हे अपनी मुट्ठी में
और कभी न छोडूं
पर ये हॅसते है मुझपे
मज़ाक उड़ाते है
आते है पास
और चिढ़ाकर
दूर कहीं खो जाते है
करुँ तो क्या करुँ आखिर
मैंने कितनी कोशिश की है
मख्खी मच्छरो से
आँखों के सामने
भिनभिनाते है
काटते खून चूसते है
और उड़ जाते है
मैं मारना नहीं चाहता
पर मार ही दूं ..
कई बार
क़त्ल कर दूं
मैंने कितनी कोशिश की है
रात-रात भर शोर करते है कानो में
किसी एहसास ख्याल को चैन से सोने नहीं देते
मैं झपट पड़ता हूँ झल्लाकर
पर हाथ नहीं आते
मैंने कितनी कितनी कोशिश की है
कि बाँध दूं पैर इन शब्दो के
कस के बाँध दूं
कि हिल भी न पाये ये
न भाग पाये मुझसे दूर
मैंने कितनी कोशिश की है
कि क़ैद कर लू
इन्हे अपनी मुट्ठी में
और कभी न छोडूं
पर ये हॅसते है मुझपे
मज़ाक उड़ाते है
आते है पास
और चिढ़ाकर
दूर कहीं खो जाते है
करुँ तो क्या करुँ आखिर
मैंने कितनी कोशिश की है
मख्खी मच्छरो से
आँखों के सामने
भिनभिनाते है
काटते खून चूसते है
और उड़ जाते है
मैं मारना नहीं चाहता
पर मार ही दूं ..
कई बार
क़त्ल कर दूं
मैंने कितनी कोशिश की है
रात-रात भर शोर करते है कानो में
किसी एहसास ख्याल को चैन से सोने नहीं देते
मैं झपट पड़ता हूँ झल्लाकर
पर हाथ नहीं आते
मैंने कितनी कितनी कोशिश की है
No comments:
Post a Comment