मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Wednesday, April 21, 2010
ख़्वाब
मन तो करता है
पर हाथ उठते ही नही
दिल चाहता है
लेकिन कदम मानते ही नहीं !
वो सामने होती है
खिलखिलाती मुस्कुराती
मै छूना चाहता हूँ
पर पहुँचता हूँ पास तो
कोई मिलता ही नहीं !
मेरी ही कल्पना की बदली
झरती दिखती है हर जगह
भीगता भी मैं हूँ
सूखा प्यासा भी,
मैं ही रह जाता हूँ !
वो आज फिर आई
आज तो पास बैठी मुस्कुराई
" मैंने छूना चाहा "
बस जाग बैठा !
सब कुछ ओझल ..
फिर सोना चाहा
कमबख्त नींद ही न आई !
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
मैं और वो
अक्सर यही बात करते है ..
क्या सचमुच
हम एक दूसरे से प्यार करते है ?
हर रोज़ उन्हें बताना होता है
या फिर
खुद को समझाना होता है
या
दुनिया को बताने का प्रयास करते है
कि
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
हर पल का हाल जानना
उनकी कोई बात आसानी से न मानना
यूं ही..
बेबात ज़िद किया करते है
शायद !
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
कभी हाथो में हाथ डाल
रास्ते नापना
कभी उनकी बांहों के
घेरे में कांपना
कुछ ग़लत न कर जाए
कभी इस बात से डरते है
उस वक़्त
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
तुम मेरी कोई बात नहीं मानते
मैं कितना जानती हूँ तुम्हे
मेरे मन में क्या है तुम बिलकुल नहीं जानते
अक्सर ऐसे दोनों लड़ते है
क्योंकि ..
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
कभी खुद से सवाल करना
कभी सवालों को उनके पास रखना
इन सवालों को पलकों में बंद कर,
कभी ख्वाबो में
इन सवालों के जवाबो से छेड़खान करते है
शायद !
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
कभी सब ख़त्म करने का फैसला करना
कभी कुछ और दूर साथ चलने का
हौसला करना
फिर वक़्त पर आंखे टिका
किस्मत कि ऊँगली पकड़ते है
जाने कैसे ?
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
तेरी आँखों में प्यार ढूँढना
मैं कहाँ हूँ ?
तेरी बातो में बार बार ढूँढना ..
ढूँढना तुझको तुझ में ही
तेरे होते हुए
जाने किसकी तलाश करते है ..?
आखिर क्यों .. ?
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
मदहोशी की प्यास
निर्जीव बाते, खोखले स्वप्न
भटकती नींद, बेसबब उलझन
विचारों की थकान, मुरझाई मुस्कान
हैरान छवि, राहे अनजान !
बेरंग चेहरा, बेढंग धड़कन
अपना - सा दर्द, ख्वाबो की बिछुडन
बेहोश कदम, खामोश आंखे
परेशान साँसे, बैचेन पलके !
बिखरे कांच - सा ये मन
जी चुराता दर्पण
कडवी आवाज़, सुलगता जीवन !
अँधेरा है दिन में
जल गई है राते
जागकर सोना, सोते हुए जागना
आंखे खुलते ही फिर खुद से भागना !
ज़िन्दगी नाराज़ है
उकसाती है , तडपाती है
घुटन भरे जीवन को
घुटता ही छोड़ जाती है !
कोशिश भी की
लेकिन
नाकाम प्रयास है
बेहोश कदमो को, शायद
मदहोशी की प्यास है !
तुम
कुछ पल के लिए
सब भूल जाऊं
सिर्फ याद रहो तुम !
जागू तो देखू तुम्हे
सोऊ तो ख्वाब में हो तुम !
महकता रहू खुशबू में तुम्हारी
साँसों में रहो तुम !
कुरेदा करू जुल्फे तुम्हारी
सीने से लगी हो तुम !
बस जाओ रूह में मेरी
परछाई बन जाओ तुम !
कुछ पल के लिए सब भूल जाऊ
सिर्फ याद रहो तुम तुम तुम !
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
सीने पे सर रख
बैठी रहना
या सो जाना...
मेरी आँखों में झाँकना
या
उन्ही में खो जाना...
जब छू लूँगा तुम्हे
कुछ उस ढंग से
क्या फिर डरोगी ?
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
मिलते ही मुस्कुराओगी
या
गले लग जाओगी
चूम लोगी हौले से
या छटपटाओगी
काट लूँगा होठो को
तो क्या कहोगी ?
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
कुछ लाओगी नया
या
यूं ही इतराओगी
खामोश रहोगी
या बोलती ही जाओगी
खूबसूरत लग रही हो आज
जब ऐसा कहूँगा
क्या फिर शर्माकर
" क्यों " कहोगी
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
कितना याद किया मुझे
ये बताओगी
या
कितना प्यार करती हो
इसका एहसास कराओगी
कही ये ख्वाब तो नहीं
कुछ ऐसा कह दोगी
या
ज़िन्दगी ऐसी ही रहे ..
कहकर बांहों में भर लोगी
या फिर
हँसते हँसते
अचानक, रो पड़ोगी..
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
बात मत करो कहके
नाराज़ हो जाओगी
झूठा - सा मीठा - सा
गुस्सा दिखाओगी
जब मनाऊंगा तो
देर तक तडपाओगी
' तुम मुझे प्यार नहीं करते '
खुद न मानते हुए कहोगी !
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
बहुत गर्मी है आज सचमुच
मौसम का हाल सुनाओगी
बारिश होगी तो भीगेंगे.. कहके
ख्यालो में,
मेरे साथ भीग जाओगी
कडाके के सर्दी में
फिर कुछ ओढ़ कर न आओगी
डांटने पर मेरे
ओढने के लिए तुम हो न
कहके मुस्कुराओगी
घर लौट जाने के वक़्त पे,
जाऊ ... ?
न जाने के मन से कहोगी
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
Tuesday, April 20, 2010
घटना
क्यों परेशान हो ?
क्यों उलझनों में उलझे हो ?
आओ बैठकर कही मुस्कुराते है !
कभी एक दूसरे का
कभी दुनिया का मज़ाक उड़ाते है !
पहले तुम कुछ बताओ
क्या घट रहा है ज़िन्दगी में ?
कुछ बढ़ा भी ?
या सिर्फ
समय घट रहा है ज़िन्दगी में ?
क्या हासिल हुआ नया
क्या गँवा दिया
बैठकर हिसाब करते है ..
कितनो को बेवकूफ बनाया
कितनो से धोखा खाया ?
गिनती करते है !
उसने क्या कहा ?
जो कभी कुछ नहीं कहती
और उसको क्या हुआ ?
जो कभी चुप नहीं रहती
और वो तुम्हारी जान कैसी है ?
जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे ..
चुप रहने वाली कह गई !
चुप न रहने वाली
चुप रहकर,
हमेशा के लिए अलविदा कह गई !
न जाने दोनो कैसी है ?
और वो जान हमारी
आजकल बहन जैसी है !
अब तुम तो कुछ बताओ
तुम्हारे साथ क्या बीता
हमें भी तो सुनाओ .....
यार ! कल रात अजीब - सी घटना घट गई
हम कल रात बस में कही से आ रहे थे
समय बाबा घडी में करीब दस बजा रहे थे
अचानक एक बाबा बस में चढ़े
टिकट लेते हुए
पिछले गेट से आगे की ओर बढ़े
एक तो रात का समय था
और ऊपर से हो रही ठण्ड
कंडक्टर और ड्राईवर पी पाकर
आपस में बक रहे थे अंड - शंड
अब बाबा को भी कुछ याद आया
उन्होंने कदमो को अगले गेट की तरफ खिसकाया
फिर विनम्र स्वभाव से बोले -
बेटा, बस रोकना मुझे उतरना है !
सुनते ही ड्राईवर सकपकाया
साथ में कंडक्टर को भी गुस्सा आया
दोनों ने बाबा को ज़माने भर की कहानी सुना दी
साथ में उनको उनकी उम्र याद दिला दी
फिर कहा बहुत प्यार से
अबे बुड्डे !
अच्छा ख़ासा चुपचाप पीछे खड़ा था
जब उतरना ही था
तो बस में क्यों चढ़ा था ???
बादल
अक्सर, मन भर
देखता रहता हूँ
इन बादलो की ओर
कितना जीवित जादुई है
इनका हर छोर !
नज़रे बदल बदल
देखता हूँ !
भर लूं नजरो में ही
सोचता हूँ !
जाने क्या है इनके पीछे ?
उंगलियों से छू कर
महसूस कर पाता
पानी समेटे है
अगर अपने भीतर
तो इनमे तैर पाता !
हटते जुडते
ठुमक ठुमक
कहीं दूर से चले आ रहे है .. !
खेलते - कूदते
लिपटते - मचलते
कहीं दूर ही जा रहे है .. !
मग्न है अपनी धुन में
जैसे मदहोशी है इनके मन में,
सूरज को ढांपते, धूप को छानते
चंदा को चूमते, तारो को मूंदते
बस, बढ़े जा रहे है !
मैं नज़रे गढ़ा के देखू
तो शर्माते है
कभी तो नज़रे मिला मुस्कुराते है
जाने क्या रिश्ता है मुझसे ?
मेरे अपने है ..
बस, इतना मुझे बताते है !
क्या कहता मैं ?
क्या कहता मैं ?
किस तरह
उन उमड़ते शब्दों को
रोक लेता मैं,
बिन जाने
यूँ ही अनजाने में
कुछ भी कहकर
काश .. !
उसे रोक लेता मैं
कैसे जीता हूँ ?
कैसा हूँ ?
ऐसे सवालों पर
क्या कहता मैं ?
देख लेता जी भर ..
भर लेता एहसास मन में ..
या फिर
बिन तेरे
ये अधूरा जीवन
ये ठहराव ..
खालीपन ..
क्या कहता मैं ?
क्या कहता मैं ?
खालीपन
कुछ चुभा अन्दर तक
उतर गया काफी गहराई में,
जैसे अभी के लिए
नशा बन गया हो ..
न खुल पाई आंखे
न बह पाई साँसे
वो और ज्यादा अन्दर
उतरता गया .. !
मेरे भीतर
जैसे भर गयी हो
वो तन की खुशबू तुम्हारी
मन, मस्तिष्क, हर अंग पर
चढ़ गई हो खुशबू तुम्हारी
दुनिया से बेखबर
छेड़ता रहा तुम्हारे अंगो को
सहलाता रहा तुम्हारे बालो को .. !
जब आंखे खुली
कुछ फ़ासला बढ़ा
जो कुछ अभी मन में भरा था
वो मन को ख़ाली कर गया
शायद !
अभी के भराव को
पहले से ज्यादा खाली
फिर बजती रही
धड़कने खाली ..
चलती रही
घड़ी की सुइयां ..
लेकिन अब
वो जो ख़ालीपन है
हर क्षण
कुछ और गहरा होता जा रहा है .. !
अभिनय
चोट लग जाना
दर्द पी जाना
आँखों में आंसू छिपाए
धीरे धीरे मुस्कुराना
अभिनय है !
भूख को दबाना
प्यास को बुझाना
भूखा रहकर
उम्र भर खाया है
ये दिखाना
अभिनय है !
शोर से मोजूदगी का
एहसास करना
तुमसे मैं, मुझसे तुम
सुरक्षित हो आभास कराना
फिर बंद आँखों से जागते रहना
खुली आँखों से नींद में रहना
अभिनय है !
ऐसा वैसा है वो
बाते बनाना
" पागल है साला "
अक्सर कह जाना
और उसके सामने आते ही
गले में बाँहे डाल
ठहाके लगाना
अभिनय है !
उसकी जुल्फों के साए में
किसी और के ख्यालो में रहना
उसके बदन की गर्माहट के लिए
उसकी बाते मुस्कुराते हुए सहना
बहुत प्यार है तुमसे
दिल पे पत्थर रख कह जाना
और उसके सच जानने पर
भावुक हो जाना
गुस्सा हो जाना
अभिनय है !
दर्द पी जाना
आँखों में आंसू छिपाए
धीरे धीरे मुस्कुराना
अभिनय है !
भूख को दबाना
प्यास को बुझाना
भूखा रहकर
उम्र भर खाया है
ये दिखाना
अभिनय है !
शोर से मोजूदगी का
एहसास करना
तुमसे मैं, मुझसे तुम
सुरक्षित हो आभास कराना
फिर बंद आँखों से जागते रहना
खुली आँखों से नींद में रहना
अभिनय है !
ऐसा वैसा है वो
बाते बनाना
" पागल है साला "
अक्सर कह जाना
और उसके सामने आते ही
गले में बाँहे डाल
ठहाके लगाना
अभिनय है !
उसकी जुल्फों के साए में
किसी और के ख्यालो में रहना
उसके बदन की गर्माहट के लिए
उसकी बाते मुस्कुराते हुए सहना
बहुत प्यार है तुमसे
दिल पे पत्थर रख कह जाना
और उसके सच जानने पर
भावुक हो जाना
गुस्सा हो जाना
अभिनय है !
चल रहा हूँ !
ज़हर - सी ये हवाएं
जाने कब ?
साँसों से तन में
उतर जाए ..
ये निगलती भीड़े
न भागू तो,
जिंदा ही निगल जाए
जाने ?
जी रहा हूँ ?
मर रहा हूँ ?
साँसों को रोकता
ख़्यालो को टोकता
भीड़ो से डर रहा हूँ !
पसीना पोंछता
कहाँ हूँ मैं ?
बार बार सोचता
पल पल गल रहा हूँ !
चल रहा हूँ
चल रहा हूँ .. !
बचपन
आज मन हुआ कही जाने का
ख्याल आया कुछ कही से ले आने का,
अब मन बना था तो जाना ही था
जो लेकर आना है उसे लाना ही था !
सड़के हमेशा की तरह परेशान थी
लोगो की हरकतों और शरारतो से हैरान थी
और था हमेशा की तरह का जानलेवा शोर
छाई थी धुंए और धूल की बदली चारो ओर
सभी में आगे जाने की होड़ थी
टूटी सडको पे जारी ज़िन्दगी की जोड़ तोड़ थी !
जब भरी मन चला इससे आगे
कुछ मासूम चेहरे
हाथो में उम्मीद लिए मेरी ओर भागे
इन्हें ज़िन्दगी के टुकडो की तलाश थी
शायद, मुझसे कुछ पैसो की आस थी !
" वो खामोश आंखे, वो नंगा बदन
नन्हे नन्हे हाथ, भीख मांगता बचपन "
कुछ देता इन्हें कैसे ?
क्या कर पाते ये खोखले पैसे ?
सवाल मन में कई उपज आये
क्यों, कैसे, कहाँ से
है ये मासूम आये ?
ग़लती है किसकी ?
इंसान की या फिर भगवान् की
नाराज़गी है क्यों, इनसे हर मुस्कान की
खैर, अजीब ये था
" इनके हाथो में लगी थी तस्वीर भगवान् की "
बस ! अब मन हुआ वापस आने का
जो ख्याल था कुछ कही से ले आने का
इन खामोश आँखों को
दौड़ती सडको के बीच देख मर चुका था
मेरा खाली मन,
इस खाली बचपन को देख भर चुका था !
और क्या लौट आया
वैसा ही, खोखले विचारों से चोट खाया !
Monday, April 19, 2010
कुछ अजीब है !
आज न जाने क्यों
कुछ अजीब है !
घर के बाहर
जो रेत का ढ़ेर है
उस पर बच्चे खेल रहे है !
अक्सर बच्चो को डांटने वाला
वो मोटा आदमी
आज
बच्चो के साथ खेल रहा है !
गली की गाय पर
भोंकने वाले कुत्ते
आज
शांत है और
गाय के साथ चल रहे है !
आज
न तो सड़क पर
कोई थूक रहा है
न ही कूड़ा फ़ेंक रहा है !
बच्चो ने जो रेत
सड़क पर बिखेरा है
एक व्यक्ति
जिसका रेत से कोई सम्बन्ध नहीं
उसे समेट रहा है !
गली में सब्ज़ी बेचने वाले ने
सब्जी का दाम न जाने
कैसा बताया है ?
कि
आज
उस औरत ने
बिना चिंता और मोल भाव के
उसी दाम पर
सब्ज़ी खरीद ली है !
आज
न कोई तेज़ी से गली में
बाइक दौड़ा रहा है
और न ही लोग
बाइक और साइकिल वालो पर
उनके दूर निकल जाने के बाद
चिल्ला रहे है !
आज
ये आसमानी पक्षी
जो मेरे साये से भी घबराते है
मेरे हाथ से हाथ भर
दूरी पे बैठे चहचहा रहे है !
आज
एक रुमाल
जो किसी छत से उड़कर आ गिरा है
एक व्यक्ति
उसे झाड़ता हुआ
उसी घर में
लौटाने जा रहा है !
आज
सामने का बड़ा घर
और उसमे रहने वाले बड़े लोग
अपने सामने के ही
छोटे घर के लोगो से
बेझिझक बिना मुंह बनाये
बात कर रहे है !
आज
वो गली के उस पार से
आने वाली लड़की
नज़रे उठाकर चल रही है
नुक्कड़ पे खड़े लड़के
न तो उसे देख रहे है
और न ही उसे देखकर कुछ बोल रहे है,
आपस में बात करने में भी
गालियों का प्रयोग थोडा कम है !
आज
कभी बच्चो के खेलने की
कभी मंदिर से भजन की
कभी मस्जिद से अज़ान की
तो कभी गुरूद्वारे से गुरुवाणी की
आवाज़ सुनाई दे रही है
और ये आवाज़े
हवाओं में घुल सी गई है !
आज
ये कानो को अच्छी ज़्यादा
शोर कम लग रही है !
आज
सब यही है
फिर भी ?
सब साफ़ और ख़ूबसूरत है !
आज
सचमुच कुछ अजीब है !
आज सचमुच कुछ अजीब है !
तेरा ख्याल
छत पे तन्हा था
नंगे पाँव
मन में सुलग रही थी तू
और हाथ में सिगरेट !
हर कश पे खनखनाती थी
आवाज़ तेरी !
धुए में तेरा चेहरा नज़र आता था !
सिगरेट ख़त्म होने को थी,
इस एहसास से की हाथ न जल जाए
फेंकी सिगरेट
और आदतन
पैर से बुझाई
कमबख्त पाँव जला बैठा
उफ़ ! ये तेरा ख्याल
जो अब तक दिल जलाता था
जाने ! क्या क्या जलाएगा ?
आखिर अभिनेता है !
वहाँ पहुचना
पहुचकर,
सभी को देख मुस्कुराना
मुस्कराहट के साथ हाथ मिलाना
कुछ से हाथ मिलाना भूल भी जाना
आराम से बैठते है
चाय पीते है ..
फिर ऐसी बाते कानो में गिरती है
जो बिलकुल नई नहीं होती
रोजाना की तरह
उन पर हम हँसते है..
आखिर अभिनेता है !
बड़े मज़े में
सिगरेट जेबों से बाहर
निकलती है
वैसे भी सिगरेट के बिना
चाय अधूरी है,
जैसे ही सिगरेट का धुँआ
गले से नीचे उतरता है
पेट से धुए में लिपटे
रोचक और गंभीर शब्द
बाहर निकलते है ..
कुछ पुरानी प्रेम कहानियाँ
फूट पड़ती है
या किसी के चरित्र का विषलेषण होता है !
कभी खुद से कम उम्र के किसी लड़के को
जो किसी लड़की की ओर आकर्षित है
प्रेम में सफल होने के
ऐसे ऐसे समीकरण बताते है
जो हमने कभी खुद
इस्तेमाल किये होते
तो आज अकेले न होते ..
लेकिन इन लडको की मदद
करके अजीब - सी ख़ुशी मिलती है
आखिर अभिनेता है !
हमारी सलाह से प्रभावित होकर
(या शायद बात कोई और हो
पर हमें तो यही लगता है )
ये लड़के कुछ पकाने का आदेश
कैंटीन वाले भाई साहब को दे डालते है,
और ये कैंटीन वाले भाई साहब,
पहले मुश्किल से कुछ
पकाने को राज़ी होते है
फिर पकाते भी इतने
नीरस और बेरुखे ढंग से है कि
पकने वाली चीज़ ही इनसे कह उठे
कि हमें पका ही क्यों रहे हो ?
खैर ! जैसे ही ये बेस्वादी पकवान
हमारे सामने पककर तैयार होता है
हम जन्म जन्म के भूखो कि तरह
उस पर टूट पड़ते है
और पलक झपकते ही
खाली प्लेट सामने होती है ..
वैसे ये भी एक प्रकार की प्रोतियोगिता होती है
जिसमे वही जीतता है
जिसकी पकवान के साथ समझ अच्छी होती है
और इस प्रतियोगिता में जीतना
सभी का सपना है
हो भी क्यों न ?
आखिर अभिनेता है !
अंतरालो के साथ
सिगरेट जारी रहती है
सिगरेट पीने की जगह भी
दो चार फुट बदलती है
ज़िन्दगी के सभी
अच्छे बुरे अनुभव
जैसे जैसे जिसे जिसे
याद आते है
अपनी पूरी कल्पना का
जोर लगा के उगल देते है
अगर ये अनुभव
सुखद हो तो ठीक
थोड़े भी दुखद हुए तो
एक और सिगरेट सुलगा लेते है
कभी कभी
जिसकी सिगरेट है उसकी मर्ज़ी के खिलाफ
आखिर अभिनेता है !
ये अमर बाते होती रहती है
इस बीच कितनी ही
सिगरेट अपना अस्तित्व
खो चुकी होती है
जब घड़ी पर नज़र पड़ती है
तो वक़्त घर लौट जाने का
इशारा करता है
आज फिर कुछ नहीं किया
सभी को एक साथ ख्याल आता है
लेकिन क्या हुआ ?
कल करेंगे
उम्मीद में वापस
लौटने की तैयारिया होती है
कौन कैसे आया ?
हेलमेट है ?
किसे कहाँ छोड़ना है ?
इस तरह के प्रशन होते है
कुछ ही पलो में
ये जगह
जो ऐसे अभिनेताओ से भरी थी
जो अभिनय कम, बाते ज्यादा करते है
अब खाली होती है
बस
यहाँ सिगरेट के टुकड़े, राख, खाली कप - प्लेट
रह जाते है
हम फिर आते है
इन राख और सिगरेट के टुकडो को बटोरते है
जिनमे कितनी ही बाते सुलगी थी
इन खाली कप प्लेटो को ताकते है
जिनके साथ कितनी ही बाते खाई पी थी
ये सब क्या है ?
फिर ख्याल आता है
आखिर अभिनेता है !
Sunday, April 18, 2010
नींद
तेरे भीगे बालो की गीली खुशबू
ऐसे बसती है मन में
की नींदों में बस जाती है !
वो टपकती बूंदे पानी की तेरे बालो से..
गिरती है तो चेहरे से कही रूह में
गुम हो जाती है
तेरी साँसों की गर्म खुशबू
और भी ठंडी करती है,
मेरी सुबह की ठंडी नींद को ..
कभी कानो में हौले - से कूंकना ..
तो कभी गुदगुदी कर जगाना
और भी गुदगुदा देता है
मेरी मीठी - सी नींद को .. !
कभी आँखों को चूमना
कभी होंठो को काटना ..
भी काट नहीं पाता इस गहरी नींद को .. !
कभी बालो को सहलाना
तो कभी गुस्से में
" उठो ना " कहकर चिल्लाना
भी डरा नहीं पाता मेरी ठहरी ठहरी नींद को .. !
तो थक हारकर
खुद सो जाती है तू
मेरे साथ मुझसे चादर खींचकर
और मैं ... ?
"मैं जाग जाता हूँ "
अब तुझे कैसे जगाऊ ?
तेरी इस
हल्की - सी
धीमी - सी
मीठी - सी
नींद को कैसे उडाऊ ?
नींद भरी आँखों से सोचता रहता हूँ .. !
अब तुझे
सोता हुआ यूँ देखने में
जो सुकून हासिल है ..
वो गहरी नींद सोने में भी
हासिल कहाँ ? ? ?
Subscribe to:
Posts (Atom)