Tuesday, January 28, 2014

लम्हें

चुरा लाया हूँ मैं कुछ लम्हे वक़्त से 
लिए फिरता हूँ मुट्ठियों में 

ये मेरे है 
सिर्फ मेरे 
मुझे चाहिए थे कब से ..

जानता हूँ बुरा है चोरी करना 
पर भला क्या है नहीं जानता ..
इसलिए चुरा लाया हूँ 

इसे कोई फर्क नहीं  
ये तो चलता है मुसलसल 
अपनी ही रफ़्तार से 
कुछ घटा बढ़ा भी नहीं .. 

कितना माँगा भी था मैंने 
पर तब तो धकेल दिया था इसने 
रात से दिन और दिन से रात के पास 
कहा था 
मांगने से तो मिलता नहीं कुछ भी 
इसलिए चुरा लाया हूँ 
और जानता हूँ बुरा है चोरी करना 
पर भला क्या है नहीं जानता 

कितना जिद्दी है ये वक़्त 
जबसे पता चला है पीछा ही नहीं छोड़ता 
जो मेरे है सिर्फ मेरे 
मुझसे छीन लेना चाहता है 
खुलवा लेना चाहता है मुट्ठिया मेरी ..
लबालब भरे है 
सात समंदर खुद के पास 
और मरा जाता है दो मुट्ठियों के लिए ..
मुझे भाग जाना है बहुत दूर 
इसकी सुइयों की टिक टिक टक टक से बहुत दूर 
कि ये सिर्फ मेरे है 
चाहिए थे मुझे कब से ..
हाँ जानता हूँ बुरा है चोरी करना 
पर भला क्या है 
नहीं जानता।

अब छोड़ देगा सबको मेरे पीछे 
कैसे भी मुट्ठिया खुलवाने की कोशिश करेगा 
चिपक जाएँगे लाखो ख्याल हाथो से 
उंगलियों तक को नोच खाने की कोशिश करेंगे ..
पर मैं नहीं खोलूँगा 
कि इनमे बंद है 
वो चंद  लम्हे ..
जो सिर्फ मेरे है।

किसी भी हद तक जाने से बाज़ नहीं आएगा 
भेजेगा सपनो को 
खूबसूरत से रूप देकर ..
प्यार से सहलाएगा ..
एक एक कर खींच ले जाएगा 
ये लम्हे मेरे ..
पर आँखे खुली है मेरी 
और बंद है मुट्ठी 
सपनो की धूल झोंक नहीं पाएगा 
उस हद तक लडूंगा 
जिस हद तक जाएगा 
कहा तो कितनी बार 
मेरे है ये लम्हे ..
सिर्फ मेरे ..
मानता और जानता हूँ
 बुरा है चोरी करना 
पर भला क्या है नहीं जानता।

सारे षड़यंत्र इसके नाकाम हुए है 
हर कोशिश भी हांफ रही है 
गुस्से में लाल है 
खा जाना चाहता है आँखों ही से ..

हर आवाज़ को भेजेगा ये 
अब हर इंसान पूछेगा मुट्ठी में क्या है ..
पर 
हर आवाज़ से बेख़बर 
हर इंसान को बताऊंगा 
"कुछ लम्हे है"
जो मेरे थे और मेरे है 
सिर्फ मेरे 
जो चुराए है मैंने इससे 
इस वक़्त से ..
कि दिए नहीं कभी इसने मांगने पर ..

पर दिखाऊंगा नहीं 
चीढाउंगा इसे  ..  उकताने की हद तक ..
उस हद तक 
जब खुद कहेगा मुझसे 

ये लम्हे तेरे है .. सिर्फ तेरे ..
खोल दे मुट्ठी और जी ले इन्हें।

हर वक़्त

जाने  क्या  ख़त्म  होता  जाता  है सोना 
जो  था  कभी ..
अब  तो  बिलकुल  भी  महसूस  होता  नहीं 

था  क्या  कभी ..?


जो  तुम  सोचती  हो
मैं  भी  सोचता  हूँ ..

प्यार  ...


हाँ  सोना  प्यार ..
वो  तो  है  आज  भी ..
कल  भी  था ..


फिर  क्या   है ..? 
जो  मिलता  ही  नहीं  ढूँढने  से  भी ..


प्यार  ही  तो  था  बाबू ..
और  क्या  होगा ..?
हो  भी  क्या  सकता  है …

सोचो  ना 

मैंने  तो  सोचा  कितना  ..
दुखने  लगा  है  सिर  
सोचते  सोचते

बताओ  ना.. 

देखो  .. 
कुछ  तो  होगा  और  भी ..
सिर्फ  प्यार  ही  होता  तो   शायद … 
ऐसा  ना  होता  
बिखरा  बिखरा ..
खोया  खोया 
हर  पल  टूटते  जाता  सा …


क्या  होगा  जान ..?
सोचो  ना .. 
कुछ  तो  होगा  यार!
मैंने  सोचा  ना ..
कहा  तो ..
अब  क्या  लिख  के  दूं? 


क्या  है  baby  ..? 
जो  नहीं  बचा  है …
 मिट  गया  है ..
या  मिटता  जा  रहा  है …

कुछ  तो  है  बाबू ..
जो  सब  कुछ  पहले  सा 
गुलाबी  नहीं  बचा ..

Purple भी  नहीं ..
जो  हम  दोनों  का  favourite color है …
अब  शायद  रहेगा  भी  नहीं 



वो  क्या  है  सोना …?
प्यार  तो  बचा है.. 
रहेगा …

फिर  क्या  है …
जो  नहीं  है …

सोचो  ना  बाबू … 
देखो  कितना  सोचा  मैंने  

देखो  ना  
तुम  तो  अब  देखती  भी  नहीं  ढंग  से …
पहले  देखती  थी 
हर  चीज़  को  गौर  से …

सोचो  ना  गुडिया ..
कुछ  तो  है ..
जो  है  नहीं …

क्या  है  वो …

प्यार  है ..?

नहीं  तो …


फिर ..?


सोचो  ना ..


मैं  भी  तो  यही  सोचता  रहता हूँ बाबू हर  वक़्त …..    
                                                            

उलझनें

आड़ी-तिरछी,
ऊँची-नीची,
लम्बी-छोटी 
गोल - गोल 
खुद पे  चढ़ती-उतरती 
क़त्ल होती 
क़त्ल करती 
ये उलझनें

साँसों को सांप-सी डसती
दिमाग़ में बिच्छू-सी बसती
जिस्म के हर अंग को ज़हरीला करती 
ये उलझनें

वक़्त को अलसाती
उलझाती जाती 
बस गोल घूमती 
और घुमाती जाती 
ये उलझनें

कभी आँखों से टपक जाती 
भीगती
और भिगाती
ये गीली गीली उलझनें 

और सूखी उलझनें … 
खून को सुखाती
जिस्म को गलाती 
हर एहसास ख्य़ाल को कच्चा चबा जाती 

यहाँ से वहाँ 
वहाँ से यहाँ 
इधर से उधर 
उधर से इधर 
शुरुआत से अंत तक 
अंत से अनंत तक 
बस  घूमती ...
घुमाती  ...

अपने ही  जिस्म से,
अपनी जड़े कुचलती 
जितनी मरती 
उतनी और ज़िंदा हो जाती 
ये उलझनें

नोच के फेंक देना चाहता हूँ 
खाली कर देना चाहता हूँ
दिमाग़ को,
उलटता पलटता हूँ, 
झटकता हूँ 
पटकता हूँ 
पर ख़ाली नहीं होती  ..
और भर जाती 
ये उलझनें

अँधेरे की शक्ल में 
आँखों से रंगो का वजूद मिटाती 
हर रंग सफ़ेद ..
सफ़ेद से काला होता जाता 
और 
मुस्कुराती 
ये गाढ़ी काली काली उलझनें 

तुमसे टकराए अगर 
तो सीने में मत पालना 
जान से मार डालना 
कैसे भी अगर मर पाये 
ये उलझनें।  

Expiry date

हर सुबह  
निकल पड़ता हूँ घर से 
आँखो में उम्मीद लिए 
 
तलाशता हूँ  
खटखटाता हूँ दरवाज़े  
मौक़ो के 
 
कुछ खोलते है दरवाज़े  
इंतज़ार का लड्डू  
हाथ में पकड़ा देते है.. 
कुछ बाहर से ही कर देते है दफ़ा 
और  
कुछ वार करते है 
सीधा सीधा उम्मींदो पर मेरी  
आँखो पर  
निराशा का चश्मा  
पहनाने की कोशिश करते हैं.. 
 
में तोड़ आता हूँ.. 
वही, छोड़ आता हूँ 
ऐसी हर कोशिश को.. 
 
लौट आता हूँ  
हर शाम 
वही उम्मीदे लिए.. 
उतारता हूँ बोझ आँखो से इनका 
दिन भर की थकान इनकी  
निकलता हूँ..  
 
सजाता हूँ 
संवारता हूँ..  
चमकाता हूँ.. अगली सुबह के लिए  
 
और निकल पड़ता हूँ हर सुबह  
हर शाम  
लौट आता हूँ..  
 
ये उम्मीदे  
होती जाती है पुरानी  
करता हूँ कोशिश  
सजाने संवारने की 
पर ये घिसती जाती है .. 
रंग इनका फीका  
जिस्म कमज़ोर होता जाता है..  
 
सुबह अगली फिर भी निकलता हूँ..  
और फिर शाम तक लौट आता हूँ...  
 
मैं जानता हूँ 
मैं तब तक ही चलूँगा  
जब तक ये चलेंगी .. 
 
और मैं ये भी जानता हूँ 
कि हर चीज़  Expiry date के साथ आती है!

हैंगओवर

हम टकराते रहे
काँच से  काँच,
उड़ेलते रहे 
सफ़ेद बर्फ 
नीली शराब में ..
रात को और नीला करते रहे 

फ़िक्रो को बेफिक्री के 
गुलाबी धुंए में उड़ाते रहे 

भरते रहे 
हरे-हरे  इरादे 
अपने सीनो में 

बहाते रहे 
बातो का चमकीला दरिया

थिरकाते रहे पाँव 
गाढ़े आसमानी गीतो पर 

फाँकते रहे 
चटपटे, पीले, लाल ख्य़ाल
हल्के सुनहरी चखने के साथ 

मिलाते रहे
मिटाते रहे
बनाते रहे 
हज़ारो रंगो के इन्द्र्धनुष 

खुद रंगो के तीर बनकर 
उससे 
चलते रहे 
चलाते रहे..

नीली से गुलाबी 
गुलाबी से आसमानी 
आसमानी से शैतानी 
रात के रंग को 
बढ़ाते रहे 
घटाते रहे ..

नीली रोशनियाँ पलटते रहे 
ग्लासों में,
ग्लासों से बदन में, 
बदन से 
जज़बातों में ..

सफ़ेद बर्फ ने 
खूब पिघलाया 
नीली रात को ..

सुबह सब जमा हुआ है 
उखड कर गिरने लगी है
रंगो कि परतें 

बदन में
अकड़न है कथई-सी 
जकड़न है जामुनी-सी 

गाढ़ी सफ़ेद नींद पर  
पीले-पीले  धब्बे है 

जो पीले नीम्बू को 
ठन्डे-सन्तरी पानी में
डालकर पीने से 
धुल जाएंगे शायद। …