Tuesday, December 31, 2013

बदलने से बदलने तक

तू  से  तुम  तक

कुछ  भी  तो  नहीं  बदला

पर  बदला  है  बहुत  कुछ

कुछ  भी  नहीं  से  बहुत  कुछ  तक

ज़ीरो  से  9 तक

तब  से  अब  तक

ख़ालीपन  से  ख़ालीपन  तक

कुछ  भी  तो  नहीं  बदला

मायनो  से  मायनो  तक

मतलब  से  बेमतलब  तक

खोने  से  पाने  तक

प्यार  से  शादी  तक

शादी  से  बर्बादी  तक

बर्बादी  से  आज़ादी  तक

आज़ादी  से  बर्बादी  तक

कुछ  भी  तो  नहीं  बदला

पर  बदला  है

कुछ  भी  नहीं  और  बहुत  कुछ

तू  से  तुम  तक

मेरी  से  किसी  और  कि  होने  तक

पा  लेने  से  न  पा सकने  तक

कुछ  भी  तो  नहीं  बदला  पर ..

बेबसी  से  लाचारी  तक

उम्मीदो  से  दुआओ  तक

तकलीफो  से  बेचैनी  तक

कुछ  भी  नहीं  से  बहुत  कुछ  तक

प्यार  से  प्यार  तक

जीरो  से  9 तक

हासिल  से   त्याग  तक

छीनने   से   देने  तक

मांगने से   लड़ने तक

कुछ  भी  तो  नहीं  बदला

पर  बदला  है  बहुत  कुछ ..

गुस्से  से  ख़ामोशी  तक

भागने  से  सामना  करने  तक

कुछ  भी  नहीं  बदला

क्यूंकि  मैं  नहीं  बदला

खोने  से  रोने  तक

पाने  से  देने  तक

मजबूरी  से  मजबूरी  तक

परिवार  से  समाज  तक

कैरियर  से  फ्यूचर  तक

कमज़ोर से  कमज़ोरी  तक

मैं  नहीं  बदला

तू  से  तुम  तक

धोखे  से  धोखे  तक

भागने  से  भागने  तक ..

कुछ  भी  नहीं  से  बहोत  कुछ  तक  ..

बदलने से बदलने तक

कुछ भी नहीं बदला 

कोशिश

मैंने  कितनी  कोशिश  की  है
कि  बाँध  दूं  पैर  इन  शब्दो  के
कस  के  बाँध  दूं
कि  हिल  भी  न   पाये  ये
न  भाग  पाये  मुझसे  दूर

मैंने  कितनी  कोशिश  की  है

कि  क़ैद  कर  लू
इन्हे  अपनी  मुट्ठी  में
और  कभी  न  छोडूं

पर  ये  हॅसते  है  मुझपे
मज़ाक  उड़ाते  है
आते  है  पास
और  चिढ़ाकर
दूर  कहीं  खो  जाते  है

करुँ  तो  क्या  करुँ  आखिर
मैंने  कितनी  कोशिश  की  है

मख्खी  मच्छरो  से
आँखों  के  सामने
भिनभिनाते  है

काटते  खून  चूसते  है
और  उड़  जाते  है

मैं  मारना  नहीं  चाहता
पर  मार  ही  दूं  ..
कई  बार
क़त्ल  कर  दूं
मैंने  कितनी  कोशिश  की  है

रात-रात  भर  शोर  करते  है  कानो  में
किसी  एहसास  ख्याल  को  चैन  से  सोने  नहीं देते
मैं   झपट  पड़ता  हूँ  झल्लाकर
पर  हाथ  नहीं  आते
 
मैंने  कितनी  कितनी  कोशिश की  है 

Monday, April 1, 2013

संजीदगी

मेरी संजीदगी को 

इतना खीचो..

इतना खीचो.. 

इस हद तक खींचो.. 

कि वो हँस पड़े !

और मेरी मर्ज़ी ???


नहीं आती, न आये
नींद है
इसकी मर्ज़ी !

नहीं जाती, न जाये
ऊब है
इसकी मर्ज़ी !

आते है, तो आ जायें
ख्वाब है
इनकी मर्ज़ी !

नहीं आते, न आयें
पैसे है
इनकी मर्ज़ी !

भरता है, तो भर जाये
खालीपन है
इसकी मर्ज़ी !

खाली करता है, तो कर जाये
नशा है
इसकी मर्ज़ी !

उड़ना है, तो उड़ जायें
ख्वाहिशे है
इनकी मर्ज़ी !

जुड़ना है, तो जुड़ जाये
बुरा वक़्त है
इसकी मर्ज़ी !

रहना है, तो रह जाये
दर्द है
इसकी मर्ज़ी !

सहना है, तो सह जाये
मन है
इसकी मर्ज़ी !

गलना है तो गल जाए
बदन है
इसकी मर्ज़ी !

जलना है तो जल जाए
एहसास है
इनकी मर्ज़ी !

बढती है, तो बढती रहे
ज़रूरत है
इसकी मर्ज़ी !

घटती है, तो घटती रहे
उम्मीदे है
इनकी मर्ज़ी !

कहती है, तो कहती रहे
दुनिया है
इसकी मर्ज़ी !

चुप रहती है, तो चुप रहे
तन्हाई है
इसकी मर्ज़ी !

भागती है, तो भागती रहे
मुहब्बत है
इसकी मर्ज़ी !

जागती है, तो जागती रहे
वहशत है
इसकी मर्ज़ी !

रुकना है, तो रुक जाये
साँसे है
इनकी मर्ज़ी !

चलना है, तो चल पड़े
ज़िन्दगी है...
इसकी मर्ज़ी !
-------------------------------------------------- सोहन चौहान

दुआ


बहुत परेशान था बेचारा
अपने दोस्त को 
अपने ही ऑफिस में 
नौकरी दिलाने से..
इतना परेशान 
की ऊपर उस खुदा से
जो कितने ही आसमान ऊपर 
कही बैठा है..
दुआ मांग बैठा, 
की हम कभी साथ काम न करे..
अब उस खुदा को 
कब फुर्सत है..
जिसे देखो मुँह उठाकर 
मांगता रहता है कुछ न कुछ उससे, 
और वो 
आसमान के टॉप फ्लोर पे बैठा
झुंझला जाता है सबकी मन्नते पूरी करते करते
वैसे भी इतनी उंचाई पे 
कहाँ साफ़ साफ़ सुन पता होगा सब कुछ.. 
खैर, वो दुआ का असर था
या फिर कुछ अच्छे मूड में रहा होगा 
की एक बार में
सिर्फ एक बार में 
दुआ कबूल हुई.. 
अब दोनों साथ काम नहीं करते 
एक को नौकरी मिलती है 
तो दूसरे की छूट जाती है 
दूसरे को मिलती है तो पहले की..

---- मनीष के लिए, जो मन का इश्वर है.. खुदा है !