हर सुबह
निकल पड़ता हूँ घर से
आँखो में उम्मीद लिए
तलाशता हूँ
खटखटाता हूँ दरवाज़े
मौक़ो के
कुछ खोलते है दरवाज़े
इंतज़ार का लड्डू
हाथ में पकड़ा देते है..
कुछ बाहर से ही कर देते है दफ़ा
और
कुछ वार करते है
सीधा सीधा उम्मींदो पर मेरी
आँखो पर
निराशा का चश्मा
पहनाने की कोशिश करते हैं..
में तोड़ आता हूँ..
वही, छोड़ आता हूँ
ऐसी हर कोशिश को..
लौट आता हूँ
हर शाम
वही उम्मीदे लिए..
उतारता हूँ बोझ आँखो से इनका
दिन भर की थकान इनकी
निकलता हूँ..
सजाता हूँ
संवारता हूँ..
चमकाता हूँ.. अगली सुबह के लिए
और निकल पड़ता हूँ हर सुबह
हर शाम
लौट आता हूँ..
ये उम्मीदे
होती जाती है पुरानी
करता हूँ कोशिश
सजाने संवारने की
पर ये घिसती जाती है ..
रंग इनका फीका
जिस्म कमज़ोर होता जाता है..
सुबह अगली फिर भी निकलता हूँ..
और फिर शाम तक लौट आता हूँ...
मैं जानता हूँ
मैं तब तक ही चलूँगा
जब तक ये चलेंगी ..
और मैं ये भी जानता हूँ
कि हर चीज़ Expiry date के साथ आती है!
No comments:
Post a Comment