अगर थम जाऊं
और तेरे पास आऊं
तो थाम लेना
कुछ देर अपने आँचल में
आराम देना
ज़िन्दगी
और तेरे पास आऊं
तो थाम लेना
कुछ देर अपने आँचल में
आराम देना
ज़िन्दगी
कुछ चाहू अगर
कहने से कतराऊं मगर
आँखों में झाँक मेरी
समझ मेरे अरमान लेना
ज़िन्दगी
मासूम है ये नादान
समझ का कच्चा
तुझसे अनजान
राहों में छेड़ूँ तो
शरारत है मेरी
न डरना न करना परेशान
ज़िन्दगी
तुम्हे कोई सताए तो
थोड़ा भी अगर डराए तो
रखना इस कंधे पे सर
जितना चाहो उतना जी भर
रह लेना अपना हर ग़म कह लेना
ज़िन्दगी
No comments:
Post a Comment