Friday, August 26, 2011

आजकल ख्याल

टिप - टिप टप - टप
टपकते रहते हैं..
जो बंद करू मुट्ठी,
तो फिसलते रहते हैं..
ये बोखलाए झल्लाए रहते हैं..
खु़शी से फूले - समाये रहते हैं..
कूदते रहते हैं मेंडको की तरह,
बारिश में भीगे - नहाये रहते हैं..
चिढाते रहते हैं,
नशे में डूबे,
पगलाए रहते हैं..
इन बूंदों के संग मिलकर,
इतराए -इतराए रहते हैं..
छपाक से उड़ते हैं सडको पर,
शीशो पर धुन्धलाये रहते हैं..
भर जाते हैं गली कूंचो पर,
ठहरे - ठहराए रहते हैं..
लम्बी ऊँची सडको पर,
नहरो नदियों से बहते हैं..
धुलते रहते हैं जी भर-भर,
नए - नए, चमचमाए रहते है..
ये टिकते कहाँ हैं कागजों पर, आजकल
किसी नाव से पानियों पर बहते हैं...!

1 comment:

  1. सुन्दर....
    लिखना बंद क्यूँ किया????
    keep writing...

    anu

    ReplyDelete