मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Wednesday, April 21, 2010
ख़्वाब
मन तो करता है
पर हाथ उठते ही नही
दिल चाहता है
लेकिन कदम मानते ही नहीं !
वो सामने होती है
खिलखिलाती मुस्कुराती
मै छूना चाहता हूँ
पर पहुँचता हूँ पास तो
कोई मिलता ही नहीं !
मेरी ही कल्पना की बदली
झरती दिखती है हर जगह
भीगता भी मैं हूँ
सूखा प्यासा भी,
मैं ही रह जाता हूँ !
वो आज फिर आई
आज तो पास बैठी मुस्कुराई
" मैंने छूना चाहा "
बस जाग बैठा !
सब कुछ ओझल ..
फिर सोना चाहा
कमबख्त नींद ही न आई !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment