Monday, April 1, 2013

दुआ


बहुत परेशान था बेचारा
अपने दोस्त को 
अपने ही ऑफिस में 
नौकरी दिलाने से..
इतना परेशान 
की ऊपर उस खुदा से
जो कितने ही आसमान ऊपर 
कही बैठा है..
दुआ मांग बैठा, 
की हम कभी साथ काम न करे..
अब उस खुदा को 
कब फुर्सत है..
जिसे देखो मुँह उठाकर 
मांगता रहता है कुछ न कुछ उससे, 
और वो 
आसमान के टॉप फ्लोर पे बैठा
झुंझला जाता है सबकी मन्नते पूरी करते करते
वैसे भी इतनी उंचाई पे 
कहाँ साफ़ साफ़ सुन पता होगा सब कुछ.. 
खैर, वो दुआ का असर था
या फिर कुछ अच्छे मूड में रहा होगा 
की एक बार में
सिर्फ एक बार में 
दुआ कबूल हुई.. 
अब दोनों साथ काम नहीं करते 
एक को नौकरी मिलती है 
तो दूसरे की छूट जाती है 
दूसरे को मिलती है तो पहले की..

---- मनीष के लिए, जो मन का इश्वर है.. खुदा है !

No comments:

Post a Comment