Tuesday, April 20, 2010

घटना


क्यों परेशान हो ?
क्यों उलझनों में उलझे हो ?
आओ बैठकर कही मुस्कुराते है !
कभी एक दूसरे का
कभी दुनिया का मज़ाक उड़ाते है !

पहले तुम कुछ बताओ
क्या घट रहा है ज़िन्दगी में ?
कुछ बढ़ा भी ?
या सिर्फ
समय घट रहा है ज़िन्दगी में ?
क्या हासिल हुआ नया
क्या गँवा दिया
बैठकर हिसाब करते है ..
कितनो को बेवकूफ बनाया
कितनो से धोखा खाया ?
गिनती करते है !

उसने क्या कहा ?
जो कभी कुछ नहीं कहती
और उसको क्या हुआ ?
जो कभी चुप नहीं रहती
और वो तुम्हारी जान कैसी है ?
जिंदा रहे तो फिर मिलेंगे ..
चुप रहने वाली कह गई !
चुप न रहने वाली
चुप रहकर,
हमेशा के लिए अलविदा कह गई !

न जाने दोनो कैसी है ?
और वो जान हमारी
आजकल बहन जैसी है !

अब तुम तो कुछ बताओ
तुम्हारे साथ क्या बीता
हमें भी तो सुनाओ .....

यार ! कल रात अजीब - सी घटना घट गई

हम कल रात बस में कही से आ रहे थे
समय बाबा घडी में करीब दस बजा रहे थे
अचानक एक बाबा बस में चढ़े
टिकट लेते हुए
पिछले गेट से आगे की ओर बढ़े
एक तो रात का समय था
और ऊपर से हो रही ठण्ड
कंडक्टर और ड्राईवर पी पाकर
आपस में बक रहे थे अंड - शंड
अब बाबा को भी कुछ याद आया
उन्होंने कदमो को अगले गेट की तरफ खिसकाया
फिर विनम्र स्वभाव से बोले -
बेटा, बस रोकना मुझे उतरना है !
सुनते ही ड्राईवर सकपकाया
साथ में कंडक्टर को भी गुस्सा आया
दोनों ने बाबा को ज़माने भर की कहानी सुना दी
साथ में उनको उनकी उम्र याद दिला दी
फिर कहा बहुत प्यार से
अबे बुड्डे !
अच्छा ख़ासा चुपचाप पीछे खड़ा था
जब उतरना ही था
तो बस में क्यों चढ़ा था ???



2 comments:

  1. Hum kya bataye kal kya biti thi.
    Nikaah me yar ke rat tham tham ke biti thi.
    Dulhe yar ki ko mili basi sabzi aur hamko bhi roti mili geeli thi...

    ReplyDelete