मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Tuesday, April 20, 2010
बादल
अक्सर, मन भर
देखता रहता हूँ
इन बादलो की ओर
कितना जीवित जादुई है
इनका हर छोर !
नज़रे बदल बदल
देखता हूँ !
भर लूं नजरो में ही
सोचता हूँ !
जाने क्या है इनके पीछे ?
उंगलियों से छू कर
महसूस कर पाता
पानी समेटे है
अगर अपने भीतर
तो इनमे तैर पाता !
हटते जुडते
ठुमक ठुमक
कहीं दूर से चले आ रहे है .. !
खेलते - कूदते
लिपटते - मचलते
कहीं दूर ही जा रहे है .. !
मग्न है अपनी धुन में
जैसे मदहोशी है इनके मन में,
सूरज को ढांपते, धूप को छानते
चंदा को चूमते, तारो को मूंदते
बस, बढ़े जा रहे है !
मैं नज़रे गढ़ा के देखू
तो शर्माते है
कभी तो नज़रे मिला मुस्कुराते है
जाने क्या रिश्ता है मुझसे ?
मेरे अपने है ..
बस, इतना मुझे बताते है !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment