Tuesday, April 20, 2010

खालीपन


कुछ चुभा अन्दर तक
उतर गया काफी गहराई में,
जैसे अभी के लिए
नशा बन गया हो ..
न खुल पाई आंखे
न बह पाई साँसे
वो और ज्यादा अन्दर
उतरता गया .. !

मेरे भीतर
जैसे भर गयी हो
वो तन की खुशबू तुम्हारी
मन, मस्तिष्क, हर अंग पर
चढ़ गई हो खुशबू तुम्हारी
दुनिया से बेखबर
छेड़ता रहा तुम्हारे अंगो को
सहलाता रहा तुम्हारे बालो को .. !

जब आंखे खुली
कुछ फ़ासला बढ़ा
जो कुछ अभी मन में भरा था
वो मन को ख़ाली कर गया
शायद !
अभी के भराव को
पहले से ज्यादा खाली

फिर बजती रही
धड़कने खाली ..
चलती रही
घड़ी की सुइयां ..
लेकिन अब
वो जो ख़ालीपन है
हर क्षण
कुछ और गहरा होता जा रहा है .. !

No comments:

Post a Comment