मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Wednesday, April 21, 2010
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
मैं और वो
अक्सर यही बात करते है ..
क्या सचमुच
हम एक दूसरे से प्यार करते है ?
हर रोज़ उन्हें बताना होता है
या फिर
खुद को समझाना होता है
या
दुनिया को बताने का प्रयास करते है
कि
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
हर पल का हाल जानना
उनकी कोई बात आसानी से न मानना
यूं ही..
बेबात ज़िद किया करते है
शायद !
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
कभी हाथो में हाथ डाल
रास्ते नापना
कभी उनकी बांहों के
घेरे में कांपना
कुछ ग़लत न कर जाए
कभी इस बात से डरते है
उस वक़्त
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
तुम मेरी कोई बात नहीं मानते
मैं कितना जानती हूँ तुम्हे
मेरे मन में क्या है तुम बिलकुल नहीं जानते
अक्सर ऐसे दोनों लड़ते है
क्योंकि ..
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
कभी खुद से सवाल करना
कभी सवालों को उनके पास रखना
इन सवालों को पलकों में बंद कर,
कभी ख्वाबो में
इन सवालों के जवाबो से छेड़खान करते है
शायद !
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
कभी सब ख़त्म करने का फैसला करना
कभी कुछ और दूर साथ चलने का
हौसला करना
फिर वक़्त पर आंखे टिका
किस्मत कि ऊँगली पकड़ते है
जाने कैसे ?
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
तेरी आँखों में प्यार ढूँढना
मैं कहाँ हूँ ?
तेरी बातो में बार बार ढूँढना ..
ढूँढना तुझको तुझ में ही
तेरे होते हुए
जाने किसकी तलाश करते है ..?
आखिर क्यों .. ?
हम एक दूसरे से प्यार करते है !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
बहुत ही ह्रदय से लिखी गयी रचना है.....
ReplyDeleteआपने कुछ नया नहीं लिखा काफी दिनों से .......