Wednesday, April 21, 2010

मदहोशी की प्यास


निर्जीव बाते, खोखले स्वप्न
भटकती नींद, बेसबब उलझन
विचारों की थकान, मुरझाई मुस्कान
हैरान छवि, राहे अनजान !

बेरंग चेहरा, बेढंग धड़कन
अपना - सा दर्द, ख्वाबो की बिछुडन
बेहोश कदम, खामोश आंखे
परेशान साँसे, बैचेन पलके !

बिखरे कांच - सा ये मन
जी चुराता दर्पण
कडवी आवाज़, सुलगता जीवन !

अँधेरा है दिन में
जल गई है राते
जागकर सोना, सोते हुए जागना
आंखे खुलते ही फिर खुद से भागना !

ज़िन्दगी नाराज़ है
उकसाती है , तडपाती है
घुटन भरे जीवन को
घुटता ही छोड़ जाती है !

कोशिश भी की
लेकिन
नाकाम प्रयास है
बेहोश कदमो को, शायद
मदहोशी की प्यास है !

No comments:

Post a Comment