मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Tuesday, April 20, 2010
बचपन
आज मन हुआ कही जाने का
ख्याल आया कुछ कही से ले आने का,
अब मन बना था तो जाना ही था
जो लेकर आना है उसे लाना ही था !
सड़के हमेशा की तरह परेशान थी
लोगो की हरकतों और शरारतो से हैरान थी
और था हमेशा की तरह का जानलेवा शोर
छाई थी धुंए और धूल की बदली चारो ओर
सभी में आगे जाने की होड़ थी
टूटी सडको पे जारी ज़िन्दगी की जोड़ तोड़ थी !
जब भरी मन चला इससे आगे
कुछ मासूम चेहरे
हाथो में उम्मीद लिए मेरी ओर भागे
इन्हें ज़िन्दगी के टुकडो की तलाश थी
शायद, मुझसे कुछ पैसो की आस थी !
" वो खामोश आंखे, वो नंगा बदन
नन्हे नन्हे हाथ, भीख मांगता बचपन "
कुछ देता इन्हें कैसे ?
क्या कर पाते ये खोखले पैसे ?
सवाल मन में कई उपज आये
क्यों, कैसे, कहाँ से
है ये मासूम आये ?
ग़लती है किसकी ?
इंसान की या फिर भगवान् की
नाराज़गी है क्यों, इनसे हर मुस्कान की
खैर, अजीब ये था
" इनके हाथो में लगी थी तस्वीर भगवान् की "
बस ! अब मन हुआ वापस आने का
जो ख्याल था कुछ कही से ले आने का
इन खामोश आँखों को
दौड़ती सडको के बीच देख मर चुका था
मेरा खाली मन,
इस खाली बचपन को देख भर चुका था !
और क्या लौट आया
वैसा ही, खोखले विचारों से चोट खाया !
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment