मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Sunday, April 18, 2010
नींद
तेरे भीगे बालो की गीली खुशबू
ऐसे बसती है मन में
की नींदों में बस जाती है !
वो टपकती बूंदे पानी की तेरे बालो से..
गिरती है तो चेहरे से कही रूह में
गुम हो जाती है
तेरी साँसों की गर्म खुशबू
और भी ठंडी करती है,
मेरी सुबह की ठंडी नींद को ..
कभी कानो में हौले - से कूंकना ..
तो कभी गुदगुदी कर जगाना
और भी गुदगुदा देता है
मेरी मीठी - सी नींद को .. !
कभी आँखों को चूमना
कभी होंठो को काटना ..
भी काट नहीं पाता इस गहरी नींद को .. !
कभी बालो को सहलाना
तो कभी गुस्से में
" उठो ना " कहकर चिल्लाना
भी डरा नहीं पाता मेरी ठहरी ठहरी नींद को .. !
तो थक हारकर
खुद सो जाती है तू
मेरे साथ मुझसे चादर खींचकर
और मैं ... ?
"मैं जाग जाता हूँ "
अब तुझे कैसे जगाऊ ?
तेरी इस
हल्की - सी
धीमी - सी
मीठी - सी
नींद को कैसे उडाऊ ?
नींद भरी आँखों से सोचता रहता हूँ .. !
अब तुझे
सोता हुआ यूँ देखने में
जो सुकून हासिल है ..
वो गहरी नींद सोने में भी
हासिल कहाँ ? ? ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment