मेरी कविताएं, मेरी इसीलिए है ये मैंने कभी फुर्सत में तो कभी वक़्त से वक़्त चुरा के लिखी है। कुछ अच्छी है, कुछ उतनी अच्छी नहीं है। । पर जैसी भी है मेरी है.. मेरे दिल के करीब है, इन कविताओ को कागज़ों से उठाकर इस ब्लॉग पर चिपकाने का मक़सद भी यहीं है कुछ यार दोस्त कभी ये कविताएं पढ़ पाए (सुनते तो है नहीं मुझसे)
Wednesday, April 21, 2010
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
सीने पे सर रख
बैठी रहना
या सो जाना...
मेरी आँखों में झाँकना
या
उन्ही में खो जाना...
जब छू लूँगा तुम्हे
कुछ उस ढंग से
क्या फिर डरोगी ?
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
मिलते ही मुस्कुराओगी
या
गले लग जाओगी
चूम लोगी हौले से
या छटपटाओगी
काट लूँगा होठो को
तो क्या कहोगी ?
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
कुछ लाओगी नया
या
यूं ही इतराओगी
खामोश रहोगी
या बोलती ही जाओगी
खूबसूरत लग रही हो आज
जब ऐसा कहूँगा
क्या फिर शर्माकर
" क्यों " कहोगी
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
कितना याद किया मुझे
ये बताओगी
या
कितना प्यार करती हो
इसका एहसास कराओगी
कही ये ख्वाब तो नहीं
कुछ ऐसा कह दोगी
या
ज़िन्दगी ऐसी ही रहे ..
कहकर बांहों में भर लोगी
या फिर
हँसते हँसते
अचानक, रो पड़ोगी..
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
बात मत करो कहके
नाराज़ हो जाओगी
झूठा - सा मीठा - सा
गुस्सा दिखाओगी
जब मनाऊंगा तो
देर तक तडपाओगी
' तुम मुझे प्यार नहीं करते '
खुद न मानते हुए कहोगी !
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
बहुत गर्मी है आज सचमुच
मौसम का हाल सुनाओगी
बारिश होगी तो भीगेंगे.. कहके
ख्यालो में,
मेरे साथ भीग जाओगी
कडाके के सर्दी में
फिर कुछ ओढ़ कर न आओगी
डांटने पर मेरे
ओढने के लिए तुम हो न
कहके मुस्कुराओगी
घर लौट जाने के वक़्त पे,
जाऊ ... ?
न जाने के मन से कहोगी
कल जो मिली तो क्या करोगी ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
वैसे मैं लोगो की तारीफ कम करता हूँ ... तुम्हारी भी नहीं करना चाहता , लकिन तुमने सच में बहुत ही अच्हा लिखा है या कहूं उम्दा ... सरलता निर्मलता और इन्नोसेंस तुम्हारी कविता के मोती है , और तुमने उन्हें बहुत ही सलीके से उन्हें एक माला में पिरोया है !! बहुत अच्हा
ReplyDeleteSHUKRIYA SHUKRIYA
ReplyDelete